मक्का की फसल (कदम 6)

पोषक तत्वों की कमी एवं उनके लक्षण

जिंक

फ़ास्फ़रोस

बोरॉन

पोषक

लक्षण

प्रबंधन

जिंक

मध्य शिरा के समानांतर हल्की पीली या सफेद रंग की धारियाँ देखी जा सकती है।

मिट्टी में हर 2-3 साल में एक बार जिंक सल्फेट @20 कि.ग्रा. /एकड़ डालें।

जिंक सल्फेट @2 ग्रा./ली. पानी का पर्णीय छिड़काव 4-5 दिनों के अंतराल पर दो बार करें।

फ़ास्फ़रोस

पौधे का विकास रुक जाता हैं।

पत्तियां बैंगनी रंग की हो जाती हैं।

डीएपी @2% का पर्णीय छिड़काव 5 दिनों के अंतराल पर दो बार करें।

बोरॉन

इंटर्नोड्स छोटे हो जाते है।

युवा पत्ते पूरी तरह से नहीं खुलते और झाड़ीदार और रूखे दिखाई देते हैं। इसके परिणामस्वरूप छोटे, सड़े हुए कॉब बनते हैं जिसमे गिरि नहीं  होती।

खेत की तैयारी के दौरान बोरेक्स @4 कि.ग्रा./एकड़ डालना चाहिए।

बोरेक्स @1 ग्रा./ली. पानी में 4-5 दिनों के अंतराल पर दो बार  पर्णीय छिड़काव करें।