मक्का की फसल (कदम 5)

पोषक तत्व प्रबंधन:

राज्य

गोबर खाद

 (टन/एकड़)

उर्वरक का उपयोग (किलो ग्राम/एकड़)

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना

प्रति एकड़ 10 टन अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद डालें।

ख़रीफ़ के लिए: बुवाई के समय 72-80 किलो ग्राम नाइट्रोजन, 24 किलो ग्राम फास्फोरस, 20 किलो ग्राम पोटैशियम डालें। 1/3 नाइट्रोजन, पूर्ण फास्फोरस और ½ पोटैशियम बुवाई के समय डालें। शेष 1/3 नाइट्रोजन बुवाई के 30 दिन बाद पर और शेष 1/3 फास्फोरस बुवाई के 50-55 दिन बाद और शेष ½ पोटैशियम फूल आने के समय डालें।

रबी के लिए: बुवाई के समय 80-96:32:32 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम। ¼ नाइट्रोजन, पूर्ण फास्फोरस और पोटैशियम डालें। ¼ नाइट्रोजन बुवाई के 25-30 दिन बाद, शेष ¼ फास्फोरस  बुवाई के 45-50 दिन बाद पर और शेष ¼ पोटैशियम बुवाई के 60-65 दिन बाद डालें।

जिंक की कमी वाले क्षेत्रों में बुवाई से पहले जिंक सल्फेट @10 किलो ग्राम/एकड़ डालना चाहिए।

कर्नाटक

4 टन प्रति एकड़ गोबर की खाद/कम्पोस्ट डालें।

सिंचित स्थिति के लिए: बुवाई के समय प्रति एकड़ 20 किलो ग्राम नाइट्रोजन, 30 किलो ग्राम फास्फोरस और 16 किलो ग्राम पोटैशियम डालें।

वर्षा आधारित स्थिति के लिए: 40:20:10 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम। बुवाई के समय मिट्टी में 20 किलो ग्राम नाइट्रोजन, संपूर्ण फास्फोरस और पोटाश उर्वरक डालें।

बुवाई के 25-30 दिन बाद 20 किलो ग्राम नाइट्रोजन से फसल की टॉप ड्रेसिंग करें और उसके बाद मिट्टी चढ़ा दें। लौह और जिंक की कमी होने पर, जिंक सल्फेट @10 किलो ग्राम/एकड़ डालना चाहिए।

लौह सल्फेट @10 किलो ग्राम/एकड़ डालना चाहिए।

बिहार, यूपी

खेत की तैयारी के समय अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद डालें

सिंचित स्थितियों में: गोबर खाद @6 टन/एकड़ का उपयोग करें।

वर्षा आधारित स्थितियों में: गोबर खाद @5-6 टन/एकड़ का उपयोग करें

लंबी अवधि के लिए: बेसल खुराक के रूप में 15:25:90 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम। बुवाई के 30-35 दिन बाद नाइट्रोजन की पहली टॉप ड्रेसिंग @15 किलो ग्राम और बुवाई के 40-45 दिन बाद दूसरी टॉप ड्रेसिंग @15 किलो ग्राम करें।

छोटी अवधि के लिए: बेसल खुराक के रूप में 15:12:45 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम। बुवाई के 30-35 दिन बाद नाइट्रोजन की पहली टॉप ड्रेसिंग @12 किलो ग्राम और बुवाई के 40-45 दिन बाद दूसरी टॉप ड्रेसिंग @12 किलो ग्राम करें।

गुजरात

बिना जुते हुए खेत में 10 पैकेट एज़ोस्पिरिलम (800 ग्राम/एकड़) के साथ 4 टन गोबर की खाद/कम्पोस्ट या 0.8 टन वर्मी कम्पोस्ट/एकड़ समान रूप से डालें और मिट्टी में मिला दें।

खरीफ के लिए: बेसल खुराक के रूप में 24:24 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम। संकर किस्मों के लिए बुवाई के 25-30 दिन बाद नाइट्रोजन @12 किलो ग्राम और बुवाई के 40-45 दिन बाद नाइट्रोजन @12 किलो ग्राम डालें।

उन्नत किस्मों के लिए बेसल खुराक के रूप में 20:16 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस। बुवाई के 25-30 दिन बाद नाइट्रोजन @10 किलो ग्राम और बुवाई के 40-45 दिन बाद नाइट्रोजन @10 किलो ग्राम डालें।

रबी के लिए: बेसल खुराक के रूप में 30:24 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस। बुवाई के 25-30 दिन बाद नाइट्रोजन @15 किलो ग्राम और संकर किस्मों के लिए बुवाई के 40-45 दिन बाद नाइट्रोजन @15 किलो ग्राम डालें।

उन्नत किस्मों के लिए बेसल खुराक के रूप में 24:24 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस। बुवाई के 25-30 दिन बाद नाइट्रोजन @12 किलो ग्राम और बुवाई के 40-45 दिन बाद नाइट्रोजन @12 किलो ग्राम डालें।

गर्मियों के लिए: बेसल खुराक के रूप में 24:24 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस। बुवाई के 25-30 दिन बाद नाइट्रोजन @12 किलो ग्राम और संकर किस्मों के लिए बुवाई के 40-45 दिन बाद नाइट्रोजन @12 किलो ग्राम डालें।

उन्नत किस्मों के लिए बेसल खुराक के रूप में 20:16 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस। बुवाई के 25-30 दिन बाद नाइट्रोजन @10 किलो ग्राम और बुवाई के 40-45 दिन बाद नाइट्रोजन @10 किलो ग्राम डालें

मध्य प्रदेश

प्रति एकड़ 3 से 5 टन गोबर की खाद/कम्पोस्ट डालें। कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट 1.5 किलो ग्राम की दर से बुवाई से पहले प्रयोग करना चाहिए।

बहुत जल्दी परिपक्वता वाली क़िस्मों के लिए: 16-24:16:16 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम

शीघ्र परिपक्वता: 24-32:16:16 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम

मध्यम परिपक्वता: 32-40:24:16 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम

देर से परिपक्वता: 40-48:24:16 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम

¼ नाइट्रोजन तथा पूर्ण फास्फोरस एवं पोटैशियम बुवाई के समय डालना चाहिए। नाइट्रोजन का शेष ½ भाग बुवाई के 30 दिन बाद और शेष ½ बुवाई के 50 दिन बाद डालें। जिंक की कमी होने पर 10 किलो ग्राम जिंक सल्फेट डालें।

महाराष्ट्र

प्रति एकड़ 4-5 टन गोबर की खाद/कम्पोस्ट डालें।

40:30:30 किलो ग्राम नाइट्रोजन फास्फोरस पोटैशियम। 1/3 नाइट्रोजन, पूर्ण फॉस्फोरस और पोटैशियम बुवाई के समय डालें है और शेष नाइट्रोजन अनाज भरने के समय तक डालना चाहिए। जिंक की कमी होने पर 10 किलो ग्राम जिंक सल्फेट डालें।

राजस्थान

प्रति एकड़ 3-4 टन गोबर की खाद/कम्पोस्ट डालें।

सिंचित अवस्था के लिए: 36-48 किलो ग्राम नाइट्रोजन, 16 किलो ग्राम फास्फोरस।

वर्षा आधारित स्थिति के लिए: 24-36 किलो ग्राम नाइट्रोजन, 10-12 किलो ग्राम फॉस्फोरस।

1/3 नाइट्रोजन और पूर्ण फॉस्फोरस बुवई के समय और शेष नाइट्रोजन बुवाई के 30 दिन बाद डालें।

जिंक की कमी होने पर 10 किलो ग्राम जिंक सल्फेट डालें।