धान का खेत (कदम 6)

अन्तः खेती

खरपतवार प्रबंधन

उगने से पहले

  • प्रीटिलाक्लोर 50% ईसी @400 मिली/एकड़ या प्रीटिलाक्लोर 37% ईडब्ल्यू @600–750 मिली/एकड़ का छिड़काव रोपाई के 0–3 दिन के भीतर, जब मिट्टी गीली हो, करें।
  • छिड़काव मे बुवाई के 3 दिन बाद से अधिक देरी नहीं होना चाहिए। छिड़काव शाम के समय करें तथा यह सुनिश्चित करें कि ऊपरी मिट्टी में पर्याप्त नमी हो।

उगने के बाद

  • रोपाई के 18–25 दिन बाद बिस्पाइरीबैक सोडियम 10% एससी @80–100 मिली/एकड़ का छिड़काव करें।
  • रोपाई के 10 एवं 20 दिन बाद दो बार निराई-गुड़ाई करें।