
गेहूं की फसल - एचआई 1544 (कदम 5)
जल प्रबंधन
सिंचाई प्रबंधन
- गेहूँ की फसल के लिए सामान्यतः 4 से 6 सिंचाइयाँ पर्याप्त होती हैं।
- हालांकि, सीआरआई अवस्था और फूल आने की अवस्था नमी के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।
- पानी की उपलब्धता के आधार पर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सिंचाई करनी चाहिए।
सारणी: पानी की मात्रा की उपलब्धता के आधार पर सिंचाई समय निर्धारण (चरण और संख्या)-
पानी की उपलब्धता | सी आर आई अवस्था होने पर (बुवाई के 21 दिन बाद) | कल्ले फूटने के समय (बुवाई के 45 दिन बाद) | गाँठ बनने के समय (बुवाई के 65 दिन बाद) | बूटिंग के समय (बुवाई के 85 दिन बाद) | दाने भरते समय (बुवाई के 105 दिन बाद) | दाने सख्त होने पर (बुवाई के 120 दिन बाद) |
एक सिंचाई | ü |
|
|
|
|
|
दो सिंचाई | ü |
|
| ü |
|
|
तीन सिंचाई | ü |
| ü |
| ü |
|
चार सिंचाई | ü | ü | ü |
| ü |
|
पांच सिंचाई | ü | ü | ü | ü | ü |
|
छह सिंचाई | ü | ü | ü | ü | ü | ü |