गेहूं की फसल - एचडी 2967 (कदम 5)

जल प्रबंधन

जल प्रबंधन

  • पहली सिंचाई बुवाई के 21 दिनों बाद करनी चाहिए और इसके बाद प्रत्येक 20 दिनों के अंतराल पर या आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करनी चाहिए।
  • गेहूँ की फसल के लिए सामान्यतः 4 से 6 सिंचाइयाँ पर्याप्त होती हैं।
  • हालांकि, सीआरआई अवस्था और फूल आने की अवस्था नमी के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।
  • पानी की उपलब्धता के आधार पर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सिंचाई करनी चाहिए।

सारणी: पानी की मात्रा की उपलब्धता के आधार पर सिंचाई समय निर्धारण (चरण और संख्या)-

पानी की उपलब्धता

सी आर आई अवस्था होने पर

(बुवाई के 21 दिन बाद)

कल्ले फूटने के समय

(बुवाई के 45 दिन बाद)

गाँठ बनने  के समय

(बुवाई के 65 दिन बाद)

बूटिंग के समय

(बुवाई के 85 दिन बाद)

दाने भरते समय

(बुवाई के 105 दिन बाद)

दाने सख्त होने पर

(बुवाई के 120 दिन बाद)

एक सिंचाई

✓

 

 

 

 

 

दो सिंचाई

✓

 

 

✓

 

 

तीन सिंचाई

✓

 

✓

 

✓

 

चार सिंचाई

✓

✓

✓

 

✓

 

पांच सिंचाई

✓

✓

✓

✓

✓

 

छह सिंचाई

✓

✓

✓

✓

✓

✓