
जैविक मिर्च (कदम 1)
परिचय
-
मिर्च एक तीखा फल है जिसका उपयोग व्यंजन तैयार करने में किया जाता है।
-
खाने को मसालेदार बनाने के लिए इसे ज्यादातर खाद्य पदार्थों में डाला जाता है।
-
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मिर्च उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है, इसके बाद चीन, पेरू, स्पेन और मैक्सिको का स्थान है।
-
भारतीय मिर्च अपने तीखेपन और रंग के लिए जानी जाती है, विशेष रूप से वे जो आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में उगाई जाती है।
-
कुछ मिर्चें जो आकार में बड़ी होती हैं उन्हें शिमला मिर्च कहा जाता है और सब्जी के रूप में प्रयोग की जाती हैं। भारत में मिर्च के विभिन्न लोकल नाम हैं जैसे लंका, मिर्ची आदि।
जलवायु:
-
मिर्च एक उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय पौधा है जिसके लिए गर्म, आर्द्र के साथ शुष्क मौसम की आवश्यकता होती है।
-
विकास के दौरान इसे गर्म और आर्द्र मौसम की आवश्यकता होती है। हालाँकि, शुष्क मौसम फलों के पकने के लिए उपयुक्त है।
-
मिर्च के विकास के लिए आदर्श तापमान की सीमा 20-25 डिग्री सेल्सियस है।
मृदा:
-
मिर्च की वृद्धि के लिए नमी आवश्यक होती है। यह पाया गया है कि वर्षा आधारित फसल के रूप में मिर्च की खेती के लिए काली मिट्टी, जो नमी को बनाए रखती है, उपयुक्त होती है।
-
सिंचित परिस्थितियों में, फसल को अच्छी जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है जिसमें भरपूर मात्रा मे जैविक तत्व मौजूद होते हैं।
-
इसे सिंचित परिस्थितियों में डेल्टाई मिट्टी में भी उगाया जा सकता है।